हरदोई, मार्च 6 -- हरपालपुर, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी वंदना (14) पुत्री गुड्डू ने शुक्रवार सुबह कुसुमखोर गंगा पुल से छलांग लगा दी। पुल पर वंदना की साइकिल, दुपट्टा और चप्पलें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अरवल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार वंदना जनता इंटर कॉलेज पुरसौली में कक्षा 9 की छात्रा थी। पिछले कुछ समय से उसका मानसिक उपचार चल रहा था। वह दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। बेटी के इस खौफनाक कदम से मां अनीता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अरवल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों के माध्यम से लापता किशोरी की तलाश कराई जा रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी थी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.