छात्रा ने की अनुशासनहीनता, नियम पुस्तिका के तहत कलाई घड़ी को छोड़ सभी आभूषण पर है प्रतिबंध
रांची, जून 30 -- रांची। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर डॉ. मजेला एक्का और पूर्व प्राचार्या डॉ. मेरी ग्रेस ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा को जब अनुशासन शिक्षिका ने नोज रिंग (नथुनी) पहनने पर टोका, तो उसने प्राचार्या और शिक्षिका के साथ अनुशासनहीनता का व्यवहार किया। छात्रा 17 से 20 जून तक कॉलेज से अनुपस्थित थी। उसे 24 जून को अभिभावकों के साथ आने को कहा गया। शिक्षिका ने छात्रा को पूर्व में ही नथुनी उतारकर कॉलेज आने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जब यह बात अभिभावकों को बताई गई, तो छात्रा और उसके परिजन नथुनी न निकालने की बात पर अड़ गए। उनके अनुरोध और मेडिकल स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें कुछ समय भी दिया, लेकिन वे अपनी जिद पर कायम रहे। उन्हें बताया गया कि कॉलेज के प्रोस्पेक्टस (नियम पुस्तिका) के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.