इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- भरथना। कस्वा के एक मोहल्ले में सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट डालना एक छात्रा के लिए खतरे की घंटी बन गया, लेकिन समय रहते सक्रिय हुई पुलिस ने उसकी जान बचा ली। मेटा अलर्ट मिलते ही पुलिस महज 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई और किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के अनुसार भरथना कस्वे के एक मोहल्ले की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने इंस्टाग्राम पर जहर पीने से संबंधित एक स्टोरी पोस्ट की थी। पोस्ट सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मेटा अलर्ट के जरिए पुलिस तक पहुंची। अलर्ट मिलते ही डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित किया और थाने ले आई। पूछताछ में सामने आया कि किशोरी कक्षा 7 की छात्रा है और उसने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.