मऊ, अप्रैल 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति फेस-5 के तहत मधुबन सीओ सर्किल क्षेत्र के तीनों स्थानों पर महिला सशक्तिकरण के क्रम में स्कूली छात्राओं को एक दिन का सांकेतिक सीओ और प्रभारी निरीक्षक का प्रभार सौंपा गया। इस दौरान सांकेतिक सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। साथ ही उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। जूनियर हाईस्कूल मधुबन की छात्रा नीलम ने मधुबन सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय से कार्यभार ग्रहण कर फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने अपने भूमि संबंधी मामलों को नीलम के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें नीलम ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए राजस्व का प्रकरण बताया। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय में चलाया जागरुकता अभियान राजस्व के मामलों में पुलिस के हस्तक्षेप नहीं करने की बात ...