शामली, मार्च 5 -- शहर के बीएसएम स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा निविका चौहान ने लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए चयन प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता देशभर में विभिन्न विषयों के आधार पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की गई थी। प्रत्येक चरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता में निविका चौहान ने नॉर्दर्न इंडिया रीजन में इंग्लिश विषय में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ओलंपियाड कोऑर्डिनेटर गुलशन सैनी ने बताया कि छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है और यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ शैक्षिक वातावरण तथा शिक्षकों के समर्पण...