मेरठ, दिसम्बर 21 -- मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को सच्ची सहेली एनजीओ द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने 18 नवंबर 2025 को विद्यालय में बाल अधिकार सप्ताह बचपन उत्सव के अवसर पर कला प्रतियोगिता हुई थी जिसमें कक्षा 10 की छात्रा निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रतिनिधि अंशु बत्रा व डॉली प्रताप ने विजेता छात्रा को पांच हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या आशा भारती ने सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए संबोधित किया तथा छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम प्रभारी ऋतु रस्तोगी व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...