पीलीभीत, मार्च 1 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, खमरिया पुल की छात्रा दिव्या का चयन केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक योजना में हुआ है। इस उपलब्धि पर छात्रा को दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। छात्रा दिव्या ने व्हील केयर फॉर स्ट्रे एनिमल्स विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिसका उद्देश्य आवारा पशुओं की सुरक्षा और देखभाल के लिए एक उपयोगी एवं व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करना है। उनके इस नवाचारी विचार को चयन समिति ने सराहा। इस परियोजना में मार्गदर्शन कालेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता कुलदीप कुमार ने प्रदान किया। उनके निर्देशन में छात्रा ने अपने वैज्ञानिक विचार को साकार रूप दिया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.