छात्रा तीन साल से लापता, आज तक नहीं मिली
बांदा, जून 1 -- बांदा। नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। 17 अक्टूबर को वह पेपर देने कॉलेज गई थी। तभी से वह घर वापस नहीं लौटी। बेटी के पास से दो दिन पहले उसकी मां ने एक मोबाइल पर बात करते पकड़ा था। उस समय उससे मोबाइल छीन लिया था। एक स्मार्ट मोबाइल कॉलेज में क्लास टीचर ने भी उसके पास से पकड़ा था। बेटी की तब से तलाश कर रहे हैं, पर आज तक उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मंदिर के लिए निकली नौवीं की छात्रा लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.