महोबा, फरवरी 1 -- महोबा, संवाददाता किशोरी के गायब होने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा 9 की छात्रा है ।27 जनवरी को घर से विद्यालय जाने के लिए निकली और वापस नहीं लौटी। बाद में एक युवक का फोन आया जिसने बताया कि उसकी बेटी उसके पास है। वह दिल्ली में है और बेटी उससे शादी करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित आलोक वर्मा उसकी बहन, मां और बहनोई के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है ।कोतवाली पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.