छात्रा को होटल ले गया कोचिंग संचालक, शोर सुन जमा भीड़ ने खींचकर निकाला फिर की धुनाई
मुख्य संवाददाता, अगस्त 1 -- यूपी के आगरा में एक कोचिंग संचालक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। गलत नीयत से कोचिंग संचालक छात्रा को होटल में ले गया। बताया जा रहा है कि सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक होटल के बाहर शुक्रवार को भीड़ ने कोचिंग संचालक को धुन डाला। आरोप है कि कोचिंग संचालक एक छात्रा को होटल के कमरे में ले गया था। उस पर बुरी नजर डाली थी। छात्रा ने साहस दिखाया। शोर मचा दिया। भाई को फोन कर दिया। भीड़ जमा हो गई। आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे की है। आरोपित की आवास विकास कालोनी में कोचिंग है। एक छात्रा ने पिछले दिनों कोचिंग संचालक से संपर्क किया। उसे ऑनलाइन कोचिंग लेनी थी। कोचिंग संचालक ने कोचिंग के साथ उसका प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.