छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी
बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। शहर कोतवाली में एक नाबालिग छात्रा को कथित रूप से परेशान करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिवार में भय और चिंता का माहौल है। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी परिवार के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री शहर के एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि दो युवक पिछले कुछ समय से छात्रा को परेशान कर रहे हैं। दोनों युवक छात्रा पर मानसिक दबाव बना रहे हैं और उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।शिकायती यह भी पढ़ें- छात्रा को परेशान करने और तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा की फोटो तैयार करने और उन्हें सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.