मुंगेर, जून 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस के सहयोग से कासिम बाजार पुलिस ने थाना कांड संख्या-117/26 में बहला फुलसाकर छात्रा लेकर फरार चल रहे मुख्य आरोपी सह प्रेमी को जमालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं युवती भी सकुशल बरामदगी कर ली गयी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा शर्मा टोला निवासी निवासी संजय पासवान का पुत्र प्रदुम कुमार के रूप में हुई है। इस बावत एसएचओ रूबी कांत कच्छप ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी को लेकर पुलिस विभिन्न प्रखंडों, जिलों में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दोनों जोड़ी जमालपुर में है। आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान से सहयोग लिया गया और जमालपुर व कासिम बाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरो...