गंगापार, अप्रैल 9 -- तहसील क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा को उसी गांव का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। धरावल गांव की एक छात्रा गांव के एक इंटर कालेज में बारहवीं में पढ़ती है, वह तीन अप्रैल को दोपहर किसी काम से घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी। बेटी को भगा ले जाने की जानकारी उसके पिता को हुई तो वह आग बबूला हो गया। गांव के हिमांशु प्रजापति के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...