गाजीपुर, अप्रैल 20 -- जंगीपुर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। स्कूल में पूछताछ करने पर पता चला कि वह उस दिन कालेज पहुंची ही नहीं थी। पिता ने क्षेत्र के अमन पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- मैट्रिक की छात्रा को किया अगवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.