प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कुंडा नगर के एक कॉलेज में पढ़ती है और कॉलेज के पहले सुबह छह बजे कोचिंग पढ़ने जाती है। 29 सितम्बर सुबह छह बजे साइकिल से कोचिंग के लिए निकली। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम करीब चार बजे पता चला कि सरियावां गांव निवासी आकिब उसकी बेटी को बहका फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.