फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। मलवां थाना के एक गांव निवासी युवक ने अपनी 17 वर्षीय बहन को अगवा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को भरसवां परीक्षा देने गई थी, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि गांव का हिमांशु उर्फ छोटू उसे अपने साथ ले गया। बहन घर से सोने का लॉकेट, चांदी की तोड़िया और 76 सौ रुपये नकद भी ले गई। जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो राकेश उर्फ चोखई, मोनू व सोनू ने गाली-गलौज कर धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.