बांका, जून 17 -- बांका, एक संवाददाता। बांका अमरपुर के बादशाहगंज चौक के समीप मंगलवार की सुबह कोचिंग सेंटर जा रही एक छात्रा बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा उस समय हुआ जब छात्रा सड़क पार कर कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचन...