मथुरा, जून 29 -- थाना जैंत अंतर्गत एक नर्सरी छात्रा को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने बंधक बना सुनसान जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने छात्रा के चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़क धारदार हथियार से प्रहार कर लहुलुहान कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। उसे बेहोश होने पर आरोपी मरा समझकर मौके पर छोड़कर भाग गया। होश में आने के बाद छात्रा थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। ​थाना जैंत के एक गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा वृंदावन क्षेत्र स्थित एक चैरिटी अस्पताल से पढ़ाई करती है। आरोप है कि 19 जून दोपहर वह राल बम्बा से पैदल घर लौट रही थी। तभी जैंत के एक गांव निवासी आरोपी ने छात्रा को घर छोड़ने की बात कह झांसे में लेकर गाड़ी में बिठा कर गाड़ी को गलत रास्ते पर मोड़ दिया। जब छात्रा न...