अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़, संवाददाता। गांधीपार्क क्षेत्र की एक छात्रा का अपहरण करके दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत के न्यायाधीश अभिषेक कुमार बगड़िया ने दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें से 10 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। दोषी ने स्कूल से लौटने के दौरान छात्रा का अपहरण किया था और उसे करीब चार माह तक बंधक बनाकर रखा था। विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह ने बताया कि गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनकी 15 साल की छोटी बेटी 12वीं में पढ़ती है। 24 अगस्त 2021 को सुबह साढ़े सात बजे वह स्कूल गई थी, जो वापस नहीं आई। स्कूल में जानकारी करने पर पता चला कि बुखार आने का प्रार्थना पत्र देकर वापस चली गई। 20 दिसंबर 2021 को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.