छात्रा को पीटने के मामले में सांसद ने लिया संज्ञान
चंदौली, मई 10 -- नौगढ़। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन पहुंचकर बीते दिनों कक्षा 10 की छात्रा रानी से मारपीट और अन्य छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में वार्डेन व विद्यालय स्टाफ से पूछताछ किया। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए कहा। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका स्नेहलता सिंह पर बीते रविवार को कक्षा 10 की छात्रा रानी की पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मंगरही गांव निवासी बनारसी यादव की पुत्री रानी विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.