नवादा, अप्रैल 25 -- साइबर अपराधियों ने नवादा की एक छात्रा को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 84 हजार रुपये ठग लिये। घटना 22 अप्रैल की बतायी जाती है। घटना के दिन सुबह करीब 11 बजे छात्रा को एक नंबर से कॉल आता है। कॉल करने वाले ने कहा कि वह दिल्ली साइबर थाने से बोल रहा है। उसके विरुद्ध साइबर थाने में एक केस दर्ज हुआ है। उसे अरेस्ट करने के लिए वारंट जारी हुआ है। जिसे वह स्थानीय थाने को भेज रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद छात्रा बुरी तरह से डर जाती है और कथित फर्जी पुलिस अधिकारी के चंगुल में फंसकर डिजिटल अरेस्ट हो जाती है। फर्जी अधिकारी उसे कहता है कि यदि वह चाहे तो उसे बचा सकता है। इसके लिए उसे पैसे खर्च होने होंगे। उसके द्वारा छात्रा को एक स्कैनर भेजा जाता है। जिस पर उससे कुल 06 बार में 84 हजार रुपये ठग लिये जाते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.