सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही छह वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने हुआ। जहां बाइक की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया। छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक अरबाज निवासी सालारगंज थाना मोतिगरपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.