देवरिया, नवम्बर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। फेसबुक से नजदीक आने के बाद घर छोड़कर फरार हुई छात्रा को कोतवाली पुलिस ने जम्म-कश्मीर से बरामद कर लिया है। साथ ही देवरिया लेकर चली आई। पुलिस छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल परीक्षण कराएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा भटनी के एक महाविद्यालय में पढ़ती है। 14 नवंबर को वह पढ़ने के लिए घर से निकली। दोपहर बाद भाई के नंबर पर उसने फोन किया और उसने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के अयान के साथ है। उसके साथ वह जम्मू कश्मीर जा रही है। उससे उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये हुई थी। इसके बाद छात्रा का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस सूत्रों की माने तो संबंधित युवक का नाम अयान के अलावा कुछ और भी है। देवरिया पुलिस जम्मू-कश्मीर से छात्रा को बरामद कर शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.