बरेली, अप्रैल 27 -- छात्रा को घर छोड़ने के बहाने ले जाकर युवक ने किया रेप छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देकर गांव के युवक ने किया रेपनवाबगंज, संवाददाता। कालेज के गेट के पास खड़ी बीएससी की एक छात्रा को उसके ही गांव का एक युवक घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। उसने उसे ट्यूबवेल पर बने एक कमरे में ले जाकर उससे रेप किया। बाद में उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसकी जानकारी दी, या शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। घटना की तहरीर छात्रा के पिता की ओर से एक माह बाद थाना नवाबगंज में दी गयी है। पुलिस मामले की जांच पर रही है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। 27 मार्च को वह घर जाने के लिए कालेज के गेट के पास पीलीभीत हाईवे पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। आर...