नोएडा, जनवरी 14 -- दादरी, संवददाता। जीटी रोड स्थित निजी कॉलेज में छात्रा को गलत तरीके से छूने और धक्का देने के मामले में दूसरे दिन बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने छात्रा से संपर्क किया, लेकिन उसने व्यवस्था होने की वजह से बयान दर्ज नहीं कराए। उधर, पुलिस इस मामले में फरार शिक्षक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर मंगलवार को बी फार्मा की छात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में छात्रा ने रोते हुए आरोप लगाया कि सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप और फैकल्टी ललित राणा ने उसके साथ मारपीट और बदतमीजी की। दोनों ने उसे गलत तरीके से छुआ। बीचबचाव करने आए उसके एक सहपाठी के साथ भी मारपीट की। छात्रा ने यह भी कहा कि यदि दोनों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.