हापुड़, मार्च 18 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव निवासी दो लोगों पर 12 साल की बेटी को स्कूल से घर जाने के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया उसकी 12 साल की बेटी नगर के एक स्कूल में पढ़ती है। रोजमर्रा के भांति दो दिन पूर्व उसकी बेटी स्कूल गई थी। वहां से वापस आने के दौरान उसकी बेटी को गांव निवासी दो युवकों ने कार से अपहरण करने का प्रयास किया। बेटी ने उनका विरोध किए जाने पर आरोपी उसकी बेटी को पास के गन्ने के खेत में ले गए, वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने मामले की जानकारी घर पहुंच कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.