सासाराम, अप्रैल 1 -- नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के बौलिया हाईस्कूल की छात्रा रिया कुमारी को स्कूल प्रबंधन द्वारा बुधवार को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक सुमेर सिंह ने कहा कि बौलिया हाईस्कूल का इतिहास स्वर्णिम रहा है। कहा कि रिया बेस्ट एनसीसी कैडर भी हैं। पिता नाकेश भूषण ने कहा कि रिया जहां तक पढ़ना चाहेगी, वहां तक पढ़ाएंगे। पढ़ाई में परेशानी नहीं आने देंगे। मौके पर कृष्ण मोहन तिवारी, रविंद्र कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...