बरेली, मई 28 -- हाफिजगंज। एक छात्रा को एक मनचला परेशान कर उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। जिससे परेशान छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। ​थाना हाफिजगंज के एक गांव में रहने वाले एक ग्रामीण की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। उसके यहां भुता के एक गांव के एक युवक का आना-जाना था। आरोप है कि वह उसकी बेटी से आए दिन अश्लील हरकतें कर उसे परेशान करने लगा। अब वह नंबर बदलकर उसकी बेटी को फोनकर उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती को अगवा कर उसके पिता को दी धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...