अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के खिरनीगेट के पास बाइक सवार युवक छात्रा को उठा ले गए। वह कालेज से पैदल-पैदल घर लौट रही थी। आरोपी छात्रा पर शादी का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर हत्या की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी युवती शहर के नामचीन कालेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि सोमवार की दोपहर वह कालेज से घर लौट रही थी। रास्ते में खिरनीगेट पुलिस चौकी के पास बाइक सवार युवक अपने साथी के साथ आ गया। छात्रा को बाइक पर बैठाकर कालेज के पास सुमसान जगह ले गए। वहां करीब दो घंटे तक रोके रखा। आरोपी शादी का करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर हत्या की धमकी दे डाली। किसी तरह छात्रा आरोपियों के चंगुल से छूटी और घर पहुंच गई। पूरा वाकया मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.