लखनऊ, फरवरी 9 -- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने में चिनहट पुलिस ने दो सहपाठियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सात नवंबर को आत्महत्या की थी। दो सहपाठी छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। छात्रा के पिता ने ये आरोप दोनों सहपाठियों पर लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। चिनहट निवासी ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी ने सात नवंबर 2025 की रात घर में फांसी लगा ली थी। उसी शाम करीब 7:30 बजे कोचिंग से लौटने पर बेटी ने मां को फोन किया। उसने बताया था कि उसकी कोचिंग में पढ़ने वाले हार्दिक त्रिपाठी और माहीराज तिवारी से उसके संबंध थे। आरोपियों ने उसे शादी का झांसा दिया था। उनके पास बेटी के कुछ वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट भी थीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.