मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटर की परीक्षा देने जा रही गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के प्रयास मामले में दो युवकों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इसमें वैशाली के बेलसर थाने के मनौरा गांव के बिट्टू कुमार और अहियापुर थाने के झपहां गांव का रोहित कुमार शामिल है। रोहित निजी स्कूल में शिक्षक था। यह भी पढ़ें- घर से भागी किशोरी को स्टेशन से अगवा करने में दो महिलाएं दोषीसजा की सुनवाई की तिथि सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने बुधवार को दोनों को अलग-अलग धाराओं में दोषी करार दिया है। सजा के बिंदू पर 13 अगस्त को सुनवाई होगी। मामले में विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो नरेंद्र कुमार ने कोर्ट के समक्ष साक्ष्यों को पेश किया।अगवा कर होटल में दुष्कर्म का प्रय...