पीलीभीत, अप्रैल 13 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा 4 अप्रैल को स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसे पड़ोस के गांव के राहुल और प्रेम मिल गए। दोनों उसे स्कूल छोड़ने के बहाने अगवा कर ले गए। शिकायत पर राहुल के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा के बाबा की तहरीर पर राहुल, प्रेम, चुन्नू राजभर और राहुल की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...