सीतापुर, जनवरी 22 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। साइकिल से स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा को वैन से अगवा करने वाले दो आरोपियों को इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा बुधवार को साइकिल से स्कूल जा रही थी। वह अर्थलपुर पहुंची थी वैन सवार मुर्गिहन पुरवा निवासी अरमान व हरकिशुनपुर के बंटी ने अपने कुछ साथियों के साथ बेटी को अगवा कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। वैन पडरखा स्थित पिरई नदी के पास पहुंची ही थी तभी चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने वैन घेरकर बेटी को बंधन मुक्त करा लिया था। वैन सवार चकमा देकर भाग निकले थे। सीओ महोली नागेन्द्र चौबे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.