मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा के एक कोचिंग शिक्षक के साथ एक छात्रा शुक्रवार को गायब हो गई। छात्रा की मां के आवेदन पर पुलिस ने शिक्षक के मामा को हिरासत में लिया है। पुलिस छात्रा को बरामद करने के लिए परिजनों पर लगातार दबिश बढ़ा रही है। कोचिंग शिक्षक पीयर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है, जो अपने ननिहाल सकरा में रहकर कोचिंग में पढ़ता है। छात्रा भी उसी कोचिंग में पढ़ती है। सकरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...