मेरठ, मई 20 -- छात्रा की हत्या के मुकदमे में पुलिस ने साक्ष्य छिपाने वाले एक आरोपी आदेश को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी का मोबाइल इसी आरोपी के पास से बरामद किया गया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल को तोड़ दिया था और बंद कर छिपाया था। मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। रोहटा के कल्याणपुर निवासी अंकुश का प्रेम प्रसंग मेरठ के एक गर्ल्स कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा से था। दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद 15 मई को आरोपी ने छात्रा का अपहरण किया और रोहटा में ही उकसिया गांव के बाहर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- छात्र की हत्या को लेकर आक्रोश, गांव में फोर्स तैनात इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में उसके मोबाइल को लेकर जानकारी की गई तो बताया कि मोबाइल उकसिया गांव...