मैनपुरी, मई 25 -- जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बेटियों के साथ हो रहे शोषण, बालात्कार व पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर धरना देकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को दिया। भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया ने बताया कि महोबा जनपद में एक दलित छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। कोचिंग से वापस लौटते समय अपहरण कर उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनायाा। इस दौरान उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म, सिगरेट से जलाने व जबरन शादी कराने की शर्मनाक व मानवता को झकझोर देने वाली घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। यह भी पढ़ें- महोबा की घटना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन प्रदेश अ...