पीलीभीत, जनवरी 8 -- पूरनपुर। पड़ोसी युवक एक छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। उसने जबरन छात्रा के साथ दुराचार किया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। छात्रा को पड़ोस में रहने वाला मुजीब पुत्र सहिरुद्वीन लालच देकर अपने घर ले गया। उसने छात्रा के साथ क्रूरतापूर्वक दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के पिता को इसकी जानकारी लगी। उन्होंने छात्रा से जानकारी की। छात्रा ने बताया कि आरोपी मुजीब ने किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी से घबराई छात्रा ने परिजनों को घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.