छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में ताज होटल संचालक गिरफ्तार
बरेली, मई 29 -- बहेड़ी। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ताज होटल के संचालक को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। नैनीताल हाईवे स्थित डांडी अभयचंद गांव ने ताज होटल में एक नाबालिग पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दूसरे समुदाय के मोहल्ला शाहगढ़ निवासी युवक मुजाहिद पुत्र अफजाल को पकड़ा था। छात्रा की तहरीर पर मुजाहिद के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में बजरंग दल सहित कई संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था और होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई थी। गुरुवार शाम इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र नैन ने उत्तराखंड के किच्छा के वार्ड 15 निवासी होटल संचालक हाजी इस्लाम पुत्र रफीक अहमद को नैनीताल हाईवे स्थित होटल ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.