मुरादाबाद, मार्च 3 -- नगर के एक मोहल्ले में छात्रा मंगलवार को अपने घर की ओर जा रही थी, रास्ते में उसके साथ युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा का भाई मनचलों के घर जब शिकायत करने पहुंचा, तो उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। सूचना देने पर पुलिस ने दबंग युवकों की तलाश में दबिश डालने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर के एक मोहल्ले में एक परिवार में कई भाई हैं, जो अधिक संख्या होने की वजह से काफी दबंग प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर इस मोहल्ले की एक छात्रा इस घर के सामने से गुजर कर अपने घर की ओर जा रही थी तो एक युवक ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया । छात्रा ने घर लौटकर परिवार के लोगों को घटना की रो रो कर जानकारी दी। छात्रा का भाई शिकायत करने के लिए मनचले के घर पर पहुंचा तो सभी भाइयों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस से शिकायत की गई, तो पुलिस...