छात्रा के साथ छेड़छाड़, चार के खिलाफ मुकदमा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- मोरना। गांव में ही ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग छात्रा को मकान में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने व अश्लीलता का चार युवकों पर गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह गांव स्थित कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने गई थी। काफी देर की प्रतीक्षा के बाद वह अपने बेटे व भतीजे के साथ कोचिंग सेंटर पर पहुंचा तो देखा कि छुट्टी के बाद सभी बच्चे जा चुके थे। उसे जानकारी मिली कि उसकी बेटी को अजय अपने घर ले गया है। अजय के घर जाकर पूछा गया तो वह मना करने लगा, लेकिन कुछ देर बार अंदर से अजय के साथ गौरव पुत्र नीटू व रामू पुत्र पप्पल व शिवम तथा उनकी बेटी घर से बाहर आई। बेटी सहमी हुई अवस्था में थी। पीड़िता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.