कन्नौज, सितम्बर 16 -- कन्नौज। छिबरामऊ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छात्रा के अचानक चले जाने की घटना के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में निगरानी बढ़ा दी है। बीएसए संदीप कुमार ने बुधवार को नसरापुर स्थित विद्यालय का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और छात्राओं के रहने की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। बीएसए ने वार्डन मनीषा को छात्राओं से प्रतिदिन बातचीत करने और उनके साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक निर्माण पीयूष श्रीवास्तव और एमडीएम जिला समन्वयक आदिल रियाज मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: छात्रा ने की वार्डेन की शि...