अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या, संवाददाता। जनपद के कुचेरा स्थित आजाद इंटर कालेज पलिया जगमोहन से वर्ष 2026 में हाईस्कूल की परीक्षा देने वाली छात्रा को प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अंकों में फेल किये जाने की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने जांच कराई।

जांच समिति का गठन एसोसिएशन डीआईओएस की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की। जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईओएस ने जांच में छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ करने में दोषी पाये गए आजाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गोविंद नाथ को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं जांच में दोषी पाये गये इसी विद्यालय परिसर में संचालित सहायता प्राप्त जूनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवकुमार यादव पर विभागीय कार्रवाई के लिए डीआईओएस ने बीएसए को पत्र भेजा है।

जांच के परिणाम जांच समिति ने जांच में यह साक्ष्य पा...