सुल्तानपुर, जनवरी 1 -- सुल्तानपुर। जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुई कक्षा नौ की छात्रा की गला रेतकर हत्या के मामले में आरोपी के पकड़े जाने पर मामले में एक नया मोड़ आया है। आरोपी ने बताया कि उसका किशोरी से प्रेम प्रसंग चलता था, इन दिनों किशोरी किसी और से बात करने लगी थी। इस बात का शक होने पर उसने किशोरी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए हत्यारोपी विनीत ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि मृत छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग चलता था, इन दिनों उसकी प्रेमिका (छात्रा) की मोबाइल पर किसी का फोन आने लगा था। इस बात का शक होने पर वह प्रेमिका से पूछताछ किया। इस बात को लेकर उसका छात्रा से विवाद हो गया था। घटना के दिन भी छात्रा मोबइल पर किसी और से बात कर रही थी। तभी विनीत वहां पहुंच गया,इस दौरान उसने छात्रा से कॉल के बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.