छात्रा के पैर में कट के निशान का वीडियो वायरल
गंगापार, सितम्बर 27 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी की कक्षा छह की छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय में हलचल मच गई। वायरल वीडियो में छात्रा ने बताया कि रात में विद्यालय में सोने के बाद जब सुबह उठती है तो उसके पैर में एक-दो जगह कट के निशान दिखाई देते हैं। छात्रा ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद परिजन उसे विद्यालय से घर ले गए। वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी औद्योगिक कमलेश पटेल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फोनकर पूछा। उन्होंने प्रधानाचार्या निर्मला सिंह से छात्रा और पूरे मामले के संबध में जानकारी दी। साथ ही विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की। प्रधानाचार्या बताया कि छात्रा पढ़ाई में कमजोर है और उसका पढ़ाई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.