बरेली, मई 1 -- बरेली। छात्रा के पीछे पड़े शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की और एसिड अटैक की धमकी दी। इस मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर दो बजे कोचिंग पढ़ने जाती है और शाम छह बजे लौटती है। हरूनगला का आकाश रास्ते में मोमोज बेचता है और उसका दोस्त आकाश समेत अन्य असामाजिक तत्व हर समय उसके पास बैठे रहते हैं। जब भी वह कोचिंग जाती है तो आकाश और उसके दोस्त गालीगलौज कर छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा ने इस बारे में अपने पिता से शिकायत की तो आकाश ने तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। इससे उसे कोचिंग जाने से भी डर लगने लगा है। इसको लेकर उसने दो बार रुहेलखंड चौकी पर शिकायत की लेकिन सख्त कार्रवाई के बजाय उसका शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया। इस पर छात्रा ने एसएसपी से शिकायत क...