जौनपुर, दिसम्बर 5 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा के पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक पिता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उनकी बेटी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी। उसके साथ एक अज्ञात छात्र ने छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया। वह रोते हुए घर लौट कर आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे जहा घटना की लिखित सूचना देते हुए स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए छात्रा को अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी उपनिरीक्षक होरीलाल यादव का कहना है कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर मिली है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.