नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- यूपी के देवरिया से एक शर्मनाक खबर सामने आई। यहां अपने ही कॉलेज की एक छात्रा के चरित्र पर उंगली उठाने और उसे सार्वजनिक रूप से अमानित करने के मामले में प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है। डीआईओएस के निर्देश पर कॉलेज प्रबंधक ने यह कार्रवाई की। कॉलेज के प्रबंधक ने कार्रवाई की पुष्टि की है। बघौचघाट क्षेत्र की एक किशोरी पथरदेवा ब्लॉक के एक इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा है। सितंबर माह में उसने अचानक कॉलेज जाना बंद कर दिया। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि प्रधानाचार्य उसके चरित्र पर टिप्पणी करते हुए उसे सरेआम अपमानित करते हैं। 19 सितंबर को छात्रा के पिता ने डीएम और डीआईओएस इसकी शिकायत की। डीआईओएस ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई। 16 अक्तूबर को जांच टीम ने जांच रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.