लखनऊ, जुलाई 20 -- यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा इशिता मिश्रा के आधार-पैनकार्ड का गलत इस्तेमाल कर जालसाजों ने फर्जी फर्म का पंजीकरण कराया। इसके बाद 1.51 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर ली। नोटिस मिलने पर छात्रा को जानकारी हुई। इसके बाद उसने जानकीपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक पीड़िता जानकीपुरम के अलीशानगर में रहती है। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने कभी व्यवसाय नहीं किया। 22 मई को जीएसटी आयुक्त, हरिद्वार (उत्तराखंड) की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ। नोटिस के जरिए 1.51 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप लगा। किसी ने उसके नाम से फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी कर ली। नोटिस में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी किसी और की पड़ी है। उनके आधार और पैनकार्ड का किसी ने दुरुपयोग किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि म...