कटिहार, जनवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के ओटी पाड़ा रेलवे कॉलोनी में दिसंबर माह में छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। सदर एसडीपीओ टू अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में रेलवे क्वार्टर के अंदर एक छात्रा की लाश मिली थी। छात्रा ने अपने घर में सुसाइड नोट छोड़ गई थी। इस मामले में छात्रा के पिता के आवेदन पर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आरोप को सही पाया। इसके आधार पर आरोपी अनुज कश्यप को गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास द्वारा आरोपी को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.