हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 17 -- राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित बिल्डिंग से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर हुई छात्रा की मौत के मामले में सीन रीक्रिएशन सोमवार को नहीं हो सका। एफएसएल टीम की व्यस्तता के कारण इसे टालना पड़ा। अब मंगलवार को सातवीं मंजिल की छत से सीन रीक्रिएट किया जाएगा। इसके लिए मृत छात्रा के वजन और कद के अनुरूप तीन पुतले बनवाए गए हैं। थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज ने बताया कि मंगलवार को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरी प्रक्रिया कराई जाएगी। 11 सदस्यीय एसआईटी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। परिवार की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की भी जांच हो रही है। संदिग्धों से पूछताछ की गई है। इसके साथ ही कोचिंग के शिक्षक, छात्रा के परिजनों, सहपाठियों और चकमूसा गांव के लोगों से भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.